फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील महजबीन हत्याकांड: बरेली में भूख हड़ताल पर बैठा पीड़ित परिवार, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Mon, 22 Dec 2025 05:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में वकील महजबीन की दहेज हत्या मामले में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने सोमवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी। चेतावनी दी कि जब तक सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। 
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठा पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जज की भतीजी वकील महजबीन की दहेज की खातिर हत्या के मामले में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार सोमवार को कलक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गया। इस दौरान कई वकीलों ने भी परिवार को समर्थन दिया। 

विज्ञापन


27 नवंबर को महजबीन की हत्या के मामले में पति, सास व ससुर को जेल भेजा जा चुका है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिवार नाराज है। महजबीन के चाचा वरिष्ठ अधिवक्ता अच्छन अंसारी सोमवार सुबह परिवार के लोगों के साथ धरना व भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि मामले में मृतका के पति समेत तीन लोगों को शुरू में ही जेल भेज दिया गया, लेकिन अन्य नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। परिजन लगातार अधिकारियों को उनके बारे में जानकारी दे रहे हैं बावजूद पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इससे परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

धरने पर बैठे लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी मौजूद रहे। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम व कोतवाली पुलिस ने परिवार को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं दिख रहे। सीओ का कहना है कि तीन मुख्य आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। विवेचना जारी है, बाकी पर आरोप साबित होते ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
इस साल 27 फरवरी को महजबीन का निकाह प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी डॉक्टर मोहम्मद ताल्हा से हुआ था। परिवार के मुताबिक काफी दहेज दिया गया लेकिन ऑटोमैटिक कार मांगी जा रही थी। ससुरालवालों ने महजबीन की एलएलएम की पढ़ाई भी छुड़वा दी थी। 27 नवंबर को महजबीन की हत्या कर दी गई। पति डॉ. ताल्हा, ससुर डॉक्टर मेहंदी हसन सकलानी, देवर मोहम्मद हमजा, नदद मोहम्मद उजमा, सादमा, चमन, ननदोई फैजान के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें