फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर गला घोटकर हत्या का आरोप, आठ लोगों पर रिपोर्ट

Mon, 22 Dec 2025 04:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव सोमवार सुबह उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
शिवानी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जगतपुर में चार साल पहले ब्याही शिवानी शर्मा का शव सोमवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पति पर चार्जर के तार से गला कसकर हत्या का आरोप लगाया और आठ ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।  पुलिस ने टेंपो ड्राइवर पति समेत दो को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति विहार निवासी मुनीश शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी 27 वर्षीय बेटी शिवानी की शादी चार साल पहले डोहरा गौंटिया निवासी सोनू उर्फ बृजकिशोर शर्मा से की थी। दंपती को दो साल की बेटी भी है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही शिवानी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष उससे मायके से रुपये लाने का दबाव बनाता था। शिवानी का पति सोनू दिल्ली में रहकर किराये का ऑटो चलाता था। वह ऑटो खरीदने के लिए उनसे रुपये मांग रहा था। 

पिता बोले- रात में हुई थी बेटी से बात 
इसको लेकर शिवानी का पति से झगड़ा हुआ था। कुछ समय शिवानी मायके में रही। मुनीश उसे रविवार को ही उसकी ससुराल छोड़कर आए थे। पिता ने बताया कि रात दस बजे शिवानी से उन लोगों की फोन पर बात हुई थी। रात में ही शिवानी की हत्या कर दी गई। आरोप है कि रात में दिल्ली से लौटे सोनू ने चार्जर का फंदा बनाकर शिवानी का गला घोट दिया।
विज्ञापन


आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को साड़ी का फंदा बनाकर लटका दिया। सुबह उन्हें पड़ोसियों से जानकारी मिली तो शिवानी का शव बेड पर पड़ा मिला। शिवानी के पिता मुनीश कुमार शर्मा ने पति सोनू उर्फ ब्रजकिशोर शर्मा, ससुर राजेंद्र प्रसाद शर्मा, जेठ सुनील शर्मा, जेठानी वंदना शर्मा, जेठ राजीव शर्मा, जेठानी रिचा शर्मा, ननद ललिता व राधा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

महिला से अवैध संबंध का लगाया आरोप 
शिवानी के परिजनों ने आरोप लगाया कि सोनू के परिवार की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। इसका शिवानी विरोध करती थी। इसी बात को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। शिवानी को बेटा न होने का भी ताना दिया जाता था। घर का वारिस न होने से भी ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते थे। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी सोनू व उसके पिता से पूछताछ की जा रही है। 

सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसमें लटकने (हैंगिंग) से मौत की पुष्टि हुई है। शिवानी के पिता ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें