फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की भीड़ में क्यू आर कोड की फर्जी स्कैनिंग से चूना लगा रहे शातिर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
पहले पिता से की 44 सौ रुपये की धोखाधड़ी फिर बेटे को ठगने पहुंचे
विज्ञापन

बरेली। दिवाली की भीड़ में साइबर ठग बाजार में भी सक्रिय हो गए हैं। क्यू आर कोड की फर्जी स्कैनिंग कर दुकानदारों को चूना लगाया जा रहा है। व्यापारी सरन सिंह से ठगी के बाद शातिर उनके बेटे गुरमीत सिंह को भी चूना लगाने पहुंच गए मगर उन्होंने मामला पकड़ लिया तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

गुरमीत सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल रोड पर कुतुबखाना सब्जीमंडी के सामने टाउनहाल में उनकी फुटवियर की दुकान है। इन दिनों बाजार में खूब भीड़ है, जिसका फायदा उठाकर ठग भी बाजार में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दुकान पर उनके पिता सरन सिंह बैठे थे। इसी बीच तीन लड़के उनकी दुकान पर पहुंचे और 44 सौ रुपये का सामान खरीदा। उन्होंने ऑनलाइन भुगतान को कहा तो पिता ने क्यूआर कोड स्कैन करके भुगतान करने को कहा। ठगों ने उनका कोड स्कैन किया और रुपयों के भुगतान का मेसेज दिखाकर चले गए। जब वह दुकान पर पहुंचे तो पिता जी ने 44 सौ रुपये अकाउंट में आने के बारे में पूछा। उन्होंने डिटेल चेक की लेकिन उसमें कोई रुपया नहीं पहुंचा था। इसी बीच शनिवार को उनकी दुकान पर दो लड़के फिर पहुंचे और चार हजार रुपये का सामान खरीदा। उन्होंने भी उसी तरह भुगतान करने की बात कही। उन्होंने ऑनलाइन भुगतान लेने की हामी भर दी और जब लड़कों ने भुगतान हो जाने की बात तो वह अकाउंट डिटेल चेक करने लगे। यह देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। गुरमीत ने मामले की शिकायत साइबर सेल में करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें