फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: श्वानों की बीमारियों, शल्य चिकित्सा से रूबरू होंगे पशु चिकित्साधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के वेटरनरी क्लीनिकल कॉम्प्लेक्स में सोमवार से ऑल इंडिया नेटवर्क प्रोग्राम ऑन एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट ऑन केनाइन के तहत प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें चिकित्साधिकारी श्वानों की बीमारियों और शल्य चिकित्सा आदि से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. एसके मेंदीरत्ता के मुताबिक प्रशिक्षण में कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के 14 पशु चिकित्साधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। श्वानों की बीमारियों की पहचान और उनके प्रभावी इलाज में फील्ड में कार्य कर रहे पशु चिकित्साधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रेफरल पॉली क्लीनिक प्रभारी डॉ. अमरपाल ने बताया कि श्वानों में रोगों की डायग्नोसिस, रेडियोग्राफी, अल्ट्रासोनोग्राफी, परजीवी संबंधी बीमारियों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

यहां वैज्ञानिक डॉ. यूके डे, डॉ. अभिजीत पावड़े, डॉ. रजत गर्ग, डॉ संजीव महरोत्रा, डॉ. एसी सक्सेना, डॉ. रोहित व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें