फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऋण धोखाधड़ी के मामले में सत्यापन फर्म को दी क्लीनचिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फर्जी दस्तावेज के आधार पर ऋण लेने के मामले में बैंक ने सत्यापन एजेंसी ''आईपी सिंह एंड एसोसिएट्स'' को क्लीन चिट दे दी है। बैंक के अधिकारी ने आंतरिक जांच के बाद इज्जतनगर थाने के विवेचक को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि फर्म और उसके प्रोप्राइटर की इस मामले में कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक की सिविल लाइंस स्थित होम लोन शाखा से जुड़ा मामला अगस्त में काफी चर्चा में रहा था। 25 अगस्त को इज्जतनगर थाने में बैंक प्रबंधन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बैंक ने आरोप लगाया था कि जनवरी 2022 से मार्च 2023 के बीच 12 लोगों ने फर्जी बैंक स्टेटमेंट, पेंशन विवरण और वेतन पर्ची के आधार पर करीब 3.59 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत कराया।
शिकायत में सभी 12 ऋणधारकों के साथ बैंक के सेल्स एग्जीक्यूटिव को भी नामजद कराया गया था। इस प्रकरण में थाना पुलिस की विवेचना के साथ ही बैंक प्रबंधन भी आंतरिक जांच कर रहा था। बैंक के जांच अधिकारी प्रशांत सिंह ने 12 अक्तूबर को विवेचक को भेजे गए पत्र में जानकारी दी है कि फर्म से मांगी गई सभी जानकारियां बैंक को मिल चुकी हैं। फर्म ने जांच में पूरी पारदर्शिता और सहयोग दिखाया है। बैंक प्रबंधन इस जांच से संंतुष्ट है।
विज्ञापन

फर्म के प्रोप्राइटर इंदरपाल सिंह ने अधिकारियों को बताया कि उनकी एजेंसी 2006 से एचडीएफसी लिमिटेड के लिए ऋण आवेदकों के पते का सत्यापन कर रही थी। यह कार्य वर्ष 2023 में एचडीएफसी लिमिटेड के एचडीएफसी बैंक में विलय होने तक जारी रहा। वित्त वर्ष 2022-23 में फर्म ने 7,000 आवेदनों का सत्यापन किया था। इस प्रक्रिया में केवल यह दर्ज किया जाता है कि सत्यापन के दिन दिए गए पते पर क्या स्थिति पाई गई। आवेदक के आय दस्तावेज की जांच करने और ऋण स्वीकृत करने का अंतिम निर्णय स्वयं बैंक का होता है। फर्म ने बैंक को पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें