फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवदिया झादा फ्लाईओवर पर एक जुलाई से फर्राटा भरेंगे वाहन

Fri, 15 May 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बड़ा बाइपास स्थित नवदिया झादा चौराहे पर बन रहा सिक्सलेन फ्लाईओवर एक जुलाई से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। 980 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा यह फ्लाईओवर 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इसके शुरू होने से दिल्ली-लखनऊ और नैनीताल मार्ग पर यात्रा करने वाले राहगीरों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने जून के अंत तक सभी तकनीकी और फिनिशिंग कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में फ्लाईओवर पर सड़क निर्माण और एप्रोच रोड का काम अंतिम चरण में है। यह परियोजना जनवरी 2026 तक पूरी होनी थी, लेकिन देरी की वजह से समय सीमा बढ़ाकर जून 2026 कर दी गई थी।
नवदिया झादा चौराहा काफी समय से ब्लैक स्पॉट रहा है। यहां कई सड़क हादसे हुए हैं। फ्लाईओवर शुरू होने के बाद दिल्ली-लखनऊ हाईवे का यातायात सीधे ऊपर से गुजरेगा। स्थानीय और बीसलपुर रोड का यातायात नीचे सर्विस रोड से संचालित होगा। इससे हाईवे पर यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या समाप्त होगी। अभी निर्माण कार्य के चलते लोगों को करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। नई व्यवस्था से स्थानीय यातायात बिना बाधा के सीधे सर्विस लेन से गुजर सकेगा। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन


नवदिया झादा फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में है। विभाग का लक्ष्य जून के अंत तक सभी काम पूरे करने का है। एक जुलाई से फ्लाईओवर को जनता के लिए खोलने की योजना है। - गुरुविंदर सिंह, सहायक अभियंता, एनएचएआई
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें