बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी निजी अस्पताल की महिला कर्मचारी को शीतल पेय में नशीला पदार्थ देकर दूसरे समुदाय के सहकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसका वीडियो भी बना लिया। अब आरोपी उसको ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने इंस्पेक्टर सतीश कुमार को बताया कि वह शहर के एक निजी अस्पताल में काम करती थी। इसी अस्पताल में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिहारीपुर मेमरान निवासी असीर आयुष्मान काउंटर पर काम देखता था। आरोप है कि 22 जनवरी को असीर ने उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ दे दिया। बेहोश होने पर उसे एक होटल में ले गया। वहां उसकेे साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर बार-बार मिलने का दबाव बनाता है। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने या किसी को बताने पर असीर ने उसके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।