फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यातायात माह में भी वाहनों ने रौंदे नियम, 29,337 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यातायात माह के दौरान भी वाहन नियमों को रौंदते रहे एक से 30 नवंबर तक ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने पर 29,337 वाहनों का चालान कर 2.68 करोड़ रुपये जुर्माना भी वसूल किया। इसमें सर्वाधिक 23,598 चालान बिना हेलमेट के हुए। ओवर स्पीड में 1,118, ट्रिपल राइडिंग में 589, डि्रंक एंड ड्राइव में 111, सीट बेल्ट के बिना 433, रॉन्ग साइड में 515, स्टंट करने में 13, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने में 59 चालान किए गए।
विज्ञापन

दूसरी ओर, स्कूल-कॉलेजों में गोष्ठियां आयोजित कर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। जगह-जगह हेल्थ कैंप लगाकर वाहन चालकों के नेत्रों की जांच भी कराई गई। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में यातायात माह का समापन किया गया। इस दौरान एसएसपी अनुराग आर्य ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। गोष्ठियों, प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वालों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एसपी ट्रैफिक अकमल खान, टीएसआई विनीत कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
यातायात नियंत्रण कक्ष खुला, हेल्प लाइन नंबर जारी

शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। शनिवार को नगर निगम स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में नियंत्रण कक्ष का शुभारंभ अधिकारियों ने किया। यह 24 घंटे काम करेगा। शहर में कहीं भी यातायात से जुड़ी समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9258198041 पर सूचना दी जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें