बरेली में यातायात नियमों की अनदेखी करना महंगा पड़ सकता है। शहर में सीसीटीवी कैमरों के जरिए पांच दिन में 1002 दोपहिया वाहनों के ई चालान किए गए हैं। सबसे अधिक ई चालान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के किए गए हैं, वहीं कुछ चालान तीन सवारी वालों के भी भी काटे गए हैं।