नवाबगंज। बरेली जा रहे एक चिकित्सक की कार में बीडीओ की कार से टक्कर लग गई। इसमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में राहगीरों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
कस्बे के बाइपास मार्ग पर स्थित पवन अस्पताल के संचालक डाॅ. पवन गंगवार और उनके पिता जमुना प्रसाद रविवार की रात कार से बरेली जा रहे थे। वह जैसे ही बरेली-पीलीभीत हाईवे पर हरदुआ गांव के पास एक ढाबा के पास पहुंचे। उसी बीच सामने से आ रहे एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। इसमें पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की तहरीर चिकित्सक के भाई विपिन कुमार ने बीडीओ के खिलाफ दी है। संवाद