फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीनों वर्गों में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही 68वीं प्रदेशीय विद्यालयी बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को अंडर-14, 17 व 19 में वीबीएस स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने पहला व वाराणसी ने दूसरा स्थान हासिल कर हैट्रिक लगाई। वहीं, बृहस्पतिवार से बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं भी शुरू हो गईं।
विज्ञापन

अंडर- 19 में वीर बहादुर सिंह कॉलेज गोरखपुर ने पहला, वाराणसी ने दूसरा, लखनऊ ने तीसरा व बरेली ने चौथा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर प्रथम, वाराणसी द्वितीय, गोरखपुर तृतीय व अयोध्या चौथे स्थान पर रहा। अंडर- 14 में वीर बहादुर सिंह कॉलेज गोरखपुर ने पहला, वाराणसी ने दूसरा, लखनऊ ने तीसरा व झांसी ने चौथा स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि महापौर उमेश गौतम व विशिष्ट अतिथि सीडीओ जग प्रवेश ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाल दिखा रहे हैं। आशा है कि हमारी यह बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय स्तर चमक बिखेरेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान जेडी राकेश कुमार, अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय बरेली नीरज पांडे, डीआईओएस देवकी सिंह, जीआईसी के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश राय, नईम अहमद, निशांत शर्मा, शाहिद रजा, कुसुमलता राजपूत, अर्चना राजपूत, आरएस भदौरिया, डॉ. चंद्र भानु मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें