फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'सच्चा नेता जीत का श्रेय अकेले नहीं लेता', दादी इंदिरा गांधी की तारीफ में वरुण गांधी ने शेयर किया ये पत्र

Fri, 22 Dec 2023 02:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी की तारीफ करते हुए उनका एक पत्र एक्स पर शेयर किया है। यह पत्र 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की जीत पर सेना प्रमुख जनरल सैम मानेकशॉ को लिखा गया था।
विज्ञापन
सांसद वरुण गांधी, दादी इंदिरा गांधी के साथ उनकी बचपन की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के एक पत्र को एक्स पर शेयर किया, जिसे इंदिरा गांधी ने 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की जीत पर सेना प्रमुख जनरल सैम मानेकशॉ को लिखा था। इस पत्र में इंदिरा गांधी ने सेना प्रमुख, भारतीय सेना के जवानों के साहस और वीरता की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया था।  

विज्ञापन


वरुण गांधी ने अपनी दादी का लिखा पत्र शेयर करते हुए लिखा, '1971 के युद्ध में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल सैम मानेकशॉ को पत्र लिखा था। एक सच्चा नेता जानता है कि पूरी टीम ही जीतती है और जानता है कि कब बड़ा दिल रखना है और अकेले श्रेय नहीं लेना है। आज के दिन पूरा भारत इन दोनों महान भारतीय महानायकों को सलाम करता है। 


 

विज्ञापन

31अक्तूबर को शेयर की थी फोटो 
इसी तरह 31 अक्तूबर 2023 को भाजपा सांसद ने इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर एक ट्वीट किया था। उन्होंने बचपन की फोटो दादी के साथ शेयर किया था। लिखा था, 'अप्रतिम साहस एवं संघर्ष की प्रतीक और लोकतांत्रिक समाजवाद की प्रणेता रही मेरी दादी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को उनके बलिदान दिवस पर शत शत नमन। आपमें कठोर फैसले लेने के दृढ़निश्चय के साथ-साथ मातृत्व एक बेहद सरल और सौम्य कोमलता भी थी। आप सही मायने में ‘देश की मां’ हैं।

ये भी पढ़ें- UP Excise Policy: शराब को लेकर योगी सरकार के फैसले पर भड़के वरुण गांधी, 'रामराज्य' पर कह दी ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें