राज्यरानी एक्सप्रेस चार दिन रहेगी निरस्त
रोजा जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण प्रभावित ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन नंबर 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस को एक अगस्त से छह अगस्त तक निरस्त किया गया था। अब इसको एक अगस्त को बहाल करते हुए दो घंटे 15 मिनट और दो अगस्त को तीन घंटे की देरी से चलाया जाएगा। तीन से छह अगस्त तक यह ट्रेन निरस्त रहेगी।