इसके अलावा टनकपुर-पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट भी नया है। इसकी औसत स्पीड भी अच्छी है, लेकिन यह रूट शाहजहांपुर तक ही है। यहां से आगे उत्तर रेलवे का रूट आ जाता है जो लखनऊ तक रहता है। रामनगर और टनकपुर के रूट मथुरा तक जाते हैं। ऐसे में इस रूट पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Shahjahanpur News: महिला होमगार्ड को उसकी बेटी ने सरेराह पीटा, पेट में मारी लात; संपत्ति को लेकर है विवाद
इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इज्जतनगर रेल मंडल में वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाना है। रेल मंडल इसके लिए काम कर रहा है। वर्कशॉप कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। टनकपुर और रामनगर प्रारंभिक स्टेशन हो सकते हैं। सरकार और मुख्यालय स्तर से तय किए गए मानकों के अनुसार सर्वे कर जल्द रिपोर्ट भेज दी जाएगी।