तय किया गया ये रूट
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि अगले दो से तीन महीनों में मुरादाबाद मंडल की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का संचालन बरेली-मुंबई के बीच शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए बरेली-चंदौसी-अलीगढ़-आगरा-ग्वालियर-झांसी-बीना-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-मनमाड़-मुंबई रूट तय किया गया है।
इस रूट पर फिलहाल 14314/13 बरेली-लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस का संचालन अप-डाउन सप्ताह में एक-एक दिन होता है। रेलवे का प्रयास है कि वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की समय सारणी इस तरह तैयार की जाए, ताकि अन्य किसी ट्रेन की समय सारणी प्रभावित न हो।
अभी चल रहीं एक विशेष समेत तीन ट्रेनें
बरेली से मुंबई के लिए नियमित ट्रेन की लंबे समय से मांग की जा रही है। इनमें 22976/75 रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस-रामनगर, 14314/13 बरेली-लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेनें हैं। इसके अलावा 09076/75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन भी किया जा रहा है। हाल ही में इस ट्रेन के फेरों में इजाफा भी किया गया है।