फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सव : पौधरोपण के साथ सिंचाई की भी की जाएगी व्यवस्था

Mon, 23 Jun 2025 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वन महोत्सव के दौरान इस बार पौधों की सिंचाई की भी व्यवस्था की जाएगी। पिछले साल रोपे गए पौधों में जो पेड़ नहीं बन सके उनके स्थान पर दूसरे पौधे रोपे जाएंगे और उनकी देखभाल की जाएगी। जुलाई के पहले सप्ताह प्रदेश भर में होने वाले पौधरोपण को लेकर रविवार को वन राज्यमंत्री अरुण कुमार ने बरेली में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सीबीगंज स्थित वन संरक्षक कार्यालय सभागार में वन मंत्री ने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपे जाने हैं। बरेली में 45 लाख से ज्यादा पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभागों की जिम्मेदारी होगी कि पौधरोपण के साथ उनकी सिंचाई और देखभाल की व्यवस्था भी करें।
विज्ञापन

प्रधान मुख्य वन संरक्षक बी प्रभाकर, बरेली के नोडल अधिकारी अपर मुख्य प्रधान वन संरक्षक ललित कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन संरक्षक बरेली जोन टाइगर प्रोजेक्ट पीपी सिंह, वन संरक्षक रमेश चंद्र, डीएफओ दीक्षा भंडारी आदि अधिकारी रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें