फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी, 60 हजार लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
बीबीएल स्कूल में वैक्सीन कैंप- विज्ञप्ति - फोटो : CITY
विज्ञापन
बरेली। कोरोना टीकाकरण की सुस्त गति में मंगलवार को करीब डेढ़ गुना बढ़त दर्ज हुई। माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण का डर लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचा रहा है। मंगलवार को केंद्रों पर करीब 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच सौ से ज्यादा टीकाकरण सत्र आयोजित हुए। जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने पहुंचे कई बुजुर्गों को पूर्व में लगाई गई वैक्सीन का नाम ही याद नहीं था। नियमानुसार पूर्व में जिस वैक्सीन की दोनों डोज लगी थीं, तीसरी डोज यानी बूस्टर भी उसी वैक्सीन की लगाई जानी है। बुजुर्गों के नाम भूल जाने से स्वास्थ्यकर्मियों को काफी परेशानी हुई।
डॉ. राहुल बाजपेई ने बताया कि स्लॉट बुक कराने वाले लोग वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। इनमें से जो बुुजुर्ग थे, उन्हें पूर्व में लगी वैक्सीन का नाम याद न होने की वजह से बूस्टर डोज लगाने में दिक्कत हुई। ऐसी स्थिति में उनके आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड नंबर अथवा अन्य दस्तावेज जो पूर्व में लगे थे, उसे पोर्टल से सत्यापित किया गया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद उन्हें वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

59883 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि मंगलवार को 15 से 17 वर्ष आयुवर्ग के 15400, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 6669, 45 पार के 17292, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर और 60 पार वाले कोमार्बिड करीब 1124 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक 2143 लोगों को प्रीकॉशन डोज, 95810 किशोर, 2986892 युवाओं को पहली डोज और 1850083 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है।
टीकाकरण बढ़ाने में मदद करें कोटेदार
मंगलवार को टीकाकरण बढ़ाने के लिए एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय ने संजय कम्युनिटी हाल में कोटेदारों, एएनएम, आशा वर्कर की बैठक की। उन्होंने सभी को टीकाकरण का सौ फीसदी लक्ष्य हासिल करने के लिए बढ़चढ़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कोटेदारों को उनकी दुकान पर राशन लेने के लिए पहुंचने वालों को टीकाकरण के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण
सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ने मंगलवार को बहेड़ी और मुडिया नवी बक्श समेत भोजीपुरा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सा प्रभारियों को वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। इसके लिए टीमें गठित कर लोगों को घर-घर पहुंचकर जागरूक करने और मौके पर ही प्रेरित कर उन्हें वैक्सीन लगाए जाने का सुझाव दिया। बता दें कि इन केंद्रों पर वैक्सीनेशन की गति कम मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें