फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सीमा : एंट्री के नाम पर उगाही.. पुलिस से ज्यादा दलाल मुस्तैद

Fri, 25 Sep 2020 03:27 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

लिंक मार्गों पर जमाया कब्जा, ई पास के नाम पर कर रहे जबरन वसूली
 
विज्ञापन
उत्तराखंड बार्डर पर लोगों से अवैध वसूली करते दबंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई-पास की बाध्यता के चलते चार पहिया वाहनों से यूपी से उत्तराखंड जाने वालों का सफर काफी मुश्किल भरा हो गया है। सीमा पर यूपी के संपर्क मार्गों से सटे उत्तराखंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों में पुलिस के बजाय दबंगों ने बैरियर लगाकर अवैध तरीके से चेकिंग शुरू कर दी है। यहां बिना ई-पास पहुंचने वाले लोगों से पास बनवाने के नाम पर 50 से सौ रुपये प्रति पास तक की वसूली की जा रही है। विरोध करने वालों को अभद्रता कर भगा दिया जाता है, फिर उन्हें और ज्यादा परेशान होना पड़ता है। उत्तराखंड पुलिस के ध्यान न देने सेे यहां पूरी तरह से दबंगों की मनमानी चल रही है।

विज्ञापन


यूपी सीमा से सटे उत्तराखंड में जिला ऊधमसिंह नगर के गांव दरऊटांडा, भंगा, सितारंगज रोड, कठंगरी, बंगाली कॉलोनी, तीन पानी रोड में स्थानीय दबंगों ने संपर्क मार्गों पर कब्जा जमा रखा है। इनमें से कुछ जगह तो गांव वाले पुलिस के बैरियर लगाकर बैठे हैं और ई-पास बनाने के नाम पर वसूली के लिए वहां प्रिंटर और लैपटॉप तक लगा रखे हैं। गांव में घुसते ही ये लोग वाहनों को घेर लेते हैं और आगे चेकिंग की बात कहकर डरा-धमकाकर ई-पास बनवाने का दबाव बनाते हैं। इसके लिए कार वालों से सौ रुपये, बाइक वालों से 50 और पैदल जाने वालों से 20 रुपये वसूल किए जाते हैं। कई बार पास होने पर भी लोगों को डरा-धमकाकर रुपये वसूल लिए जाते हैं। विरोध करने पर लोगों से अभद्रता भी की जाती है लेकिन उत्तराखंड पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

नैनीताल रोड पर 20 की जगह 30 रुपये की वसूली
दूसरी ओर नैनीताल रोड पर उत्तराखंड सीमा को जाने वाले रास्ते पर मंडनपुर, डंडिया, लोधीपुर रोड पर लोगों ने घरों और दुकानों में ई-पास बनाने की व्यवस्था कर रखी है। यहां प्रशासन ने ई-पास बनाने के लिए बीस रुपये लेना तय किया है लेकिन भीड़ बढ़ने पर ये लोग तीस रुपये तक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


एसएसपी के दौरे की खबर से बढ़ी सख्ती
यूपी-उत्तराखंड सीमा पर बृहस्पतिवार को ऊधमसिंह नगर के एसएसपी के दौरे की खबर फैली तो वहां सख्ती बढ़ा दी गई। सीमा पर उत्तराखंड पुलिस के साथ ही होमगार्ड और निजी कर्मचारी भी ई-पास की जांच में जुटे थे। बुधवार तक होमगार्ड निजी कर्मचारियों की मदद से ड्यूटी अफसर की नजर बचाकर कुछ वाहनों को बिना ई-पास निकाल दे रहे थे या फिर संपर्क मार्ग से निकलने का इशारा कर देते थे। मगर बृहस्पतिवार को एसएसपी के आने की सूचना के बाद चार पहिया वाहनों और पैदल आने-जाने वालों के लिए सख्ती बढ़ गई।

लोगों ने बताया...
सीमा पर बगैर ई-पास के नहीं जाने दिया तो टांडाछंगा के पास से तीन पानी-रुद्रपुर मार्ग पर निकल गए। उत्तराखंड के तीन पानी पर बैठेचार दबंगों ने सौ - सौ रुपये लेने के बाद ही कार आगे जाने दी। यह सब रुद्रपुर पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है। 
-जान मोहम्मद, बरेली
दरऊ रोड पर जैसे ही पहुंचे वहां के कुछ लोगों ने हमें रोक लिया। ई-पास दिखाने को कहा, मैंने मना किया तो पुलिस बुलाकर मुझे रुद्रपुर के कोरोना अस्पताल भिजवाने की धमकी देने लगे। काफी बहस के बाद बीस रुपये लेकर ही आगे जाने दिया। 
-रमेश पाठक, फरीदपुर
ई-पास के नाम पर पैदल, कार या बाइक से जानेे वालों से उत्तराखंड पुलिस खुली लूट करा रही है। बंगाली कॉलोनी के पास बैरियर लगाकर ई-पास के नाम पर वसूली हो रही है। उत्तराखंड पुलिस से शिकायत की तो जवाब मिला कि आ ही क्यों रहे हो।
विज्ञापन

 - श्यामसुंदर दास, बरेली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें