उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि माफिया, गुंडे यूपी की शांति को भंग करना चाहते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उन जिलों में हम गए थे, जहां साम्प्रदायिकता का नंगा नाच करने वाले आज दूसरे दलों के प्रत्याशी बन रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने रविवार को शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के गांव खंडसार में प्रभावी मतदाता सम्मेलन में कांग्रेस और सपा को परिवारवाद की पार्टी करार दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से यहां पहुंचे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि माफिया, गुंडे यूपी की शांति को भंग करना चाहते हैं।
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उन जिलों में हम गए थे, जहां साम्प्रदायिकता का नंगा नाच करने वाले आज दूसरे दलों के प्रत्याशी बन रहे हैं। इनके गुर्गे मकानों के ऊपर लिख देते थे, यह मकान खाली है और बिकाऊ है।
गुंडे घर से निकाल देते थे। सड़क से निकलना मुश्किल था। सीएम योगी के शासन में पलायन करने वाले माफिया खुद पलायन कर गए। गुंडे, माफिया यूपी छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
क्या आप चाहते हैं कि वह यह वापस आ जाएं। इसलिए भाजपा को जिताएं। सम्मेलन के बाद उन्होंने गांव में कटरा से भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह प्रिंस के लिए डोर-टू-डोर जाकर वोट मांगे।