फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यूटा के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय में दिया ज्ञापन

Thu, 15 Oct 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (यूटा) के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूटा पदाधिकारियों ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए कार्यालय में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष ने बताया कि शासन स्तर से शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिए जाने के आदेश पहले ही निर्गत किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जनपद में पात्र शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने कुछ खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से विद्यालयों के निरीक्षण केवल धन वसूली के उद्देश्य से किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए इस पर रोक लगाने और उचित संज्ञान लेने की मांग की।
संगठन ने मांग की कि सामान्य शिक्षकों की भांति इन शिक्षकों को भी बिना किसी भेदभाव के 10 वर्ष की सेवा पूरी होने पर चयन वेतनमान का लाभ दिया जाए। यूटा ने चेतावनी दी है कि यदि इन सभी मांगों का समयबद्ध तरीके से निराकरण नहीं किया गया, तो संगठन विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान हरीश बाबू, राज पल्याल, हेमंत कुमार, सतेंद्र पाल सिंह, रवि कुमार, सुनील कोली, वीरेंद्र कुमार गंगवार, विनोद सिंह, प्रदीप सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें