फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अमेरिकी टैरिफ से बढ़ेगी महंगाई, चावल निर्यात पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ से उद्योग से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा चिंतित देश-विदेश में बासमती चावल की खुशबू बिखेरने वाले रिछा के मिलर्स हैं।
विज्ञापन

उनका मानना है कि टैरिफ लगने से अन्य देशों में चावल निर्यात नहीं हो सकेगा। इसका सीधा असर मिलर्स पर पड़ेगा। अतहर हुसैन नियाजी गुट वाली पहली राइस मिल एसोसिएशन ने इस संबंध में बैठक की और भारत सरकार से दखल की मांग की है।
नगर पंचायत रिछा में 65 राइस मिलें हैं। यह चावल नगरी के नाम से मशहूर है। यहां का बासमती चावल देश-विदेश में जाता है। पीलीभीत शहर को जाने वाले रिछा-जहानाबाद मार्ग किनारे स्थित राइस मिलों से एक वर्ष में करोड़ों रुपये का राजस्व सरकार को होता है। रिछा राइस मिलर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष अतहर हुसैन की अध्यक्षता में अमेरिकी टैरिफ को लेकर बैठक की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें