फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी ट्यूबवेल की भूमि पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। गुरगांव मुस्तकिल में 20 साल से बंद पड़े सरकारी ट्यूबवेल की एक बीघा भूमि पर मंदिर निर्माण के नाम पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। हालांकि पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है, लेकिन आज तक दबंगों के कब्जे को हटवा नहीं सकी है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। गांव के ज्ञान शर्मा, पप्पू शर्मा ने बताया कि 20 साल पहले यह ट्यूबवेल बंद हो गया था। इसकी एक बीघा जमीन थी, जिसपर आसपास के खेती करने वाले किसान बैठते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बीच दबंगों की नजर इसपर पड़ी, तब उन्होंने पांच साल पूर्व यहां निर्माण शुरू कर दिया। मंदिर के साथ अन्य जगह कब्जाने के लिए दीवार आदि का कार्य करने लगे तो ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की। पुलिस ने निर्माण तो गिरवा दिया, लेकिन जमीन को कब्जा मुक्त नहीं करा सकी। ग्रामीणों ने पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें