फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम से सटे गांवों में अब शहरी बिजली

Thu, 21 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में बिजली न मिलने की शिकायत को गंभीरता से लेकर विभाग ने स्मार्ट मैनेजमेंट प्लान बनाया है। इसके तहत नगर निगम सीमा से सटे गांवों में शहरी बिजली सप्लाई देने की योजना है। इससे करीब 15 लाख से ज्यादा लोग सीधे शहरी बिजली सप्लाई नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। नए इलाकों में बेहतर और 24 घंटे सप्लाई कराने के लिए चार नए सबस्टेशन बनना शुरू हो गए हैं। दो नए वितरण खंड और पांच उपखंड भी सृजित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

इस समय करीब पौने दो लाख उपभोक्ता शहरी बिजली सप्लाई का फायदा ले रहे हैं लेकिन नगर निगम क्षेत्र में हजारों लोग ऐसे हैं जो शहर में रहकर ग्रामीण पोषक लाइनों से जुड़े हुए हैं। शहर का लगातार विस्तार हो रहा है और नगर निगम सीमाएं बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। स्मार्ट सिटी की कवायद की जा रही है इसलिए बिजली विभाग ने नगर निगम सीमा से सटे सभी प्रमुख इलाकों में शहरी सप्लाई पहुंचाने के लिए प्लान तैयार किया है। इसकी मंजूरी के लिए एमडी मध्यांचल वितरण निगम को फाइल भेज दी गई है। 
ऐसा होगा सप्लाई प्लान 
पहला खंड                
उपभोक्ता : 59000
सबस्टेशन :  10
क्षमता :  140 एमवीए
सप्लाई क्षेत्र :  लाल फाटक, करगैना, सुभाषनगर, कुतुबखाना, सिविल लाइंस, कैंट, रामपुर बाग आदि 
दूसरा खंड                
उपभोक्ता : 59000
सबस्टेशन : 06
क्षमता : 96 एमवीए
सप्लाई क्षेत्र- किला, सीबीगंज, मिनी बाईपास, इज्जतनगर, कर्मचारी नगर, परसाखेड़ा, शास्त्रीनगर आदि 
तीसरा खंड                
उपभोक्ता- 59300
सबस्टेशन- 08
क्षमता- 115 एमवीए
सप्लाई क्षेत्र- पूर्वोत्तर रेलवे, आईवीआरआई, डेलापीर, मंडी समिति, राजेंद्रनगर, कोहाड़ापीर, पुराना शहर, शाहदाना, संजयनगर, डीडी पुरम, माडल टाउन आदि  
चौथा खंड (नवसृजित)        
उपभोक्ता- 45003
सबस्टेशन- 08
क्षमता- 90 एमवीए
सप्लाई क्षेत्र- पीलीभीत बाईपास, सैटेलाइट, सौ फिटा रोड, हरुनगला, नकटिया, विश्वविद्यालय, आशीष रायल पार्क, सुरेश शर्मा नगर, मॉल, जगतपुर, सनसिटी, महानगर आदि 
विज्ञापन

यह होगी कवायद
शहर में एक विद्युत वितरण और एक परीक्षण खंड खुलेगा। बहेड़ी, आंवला, नवाबगंज में नए उपखंड खुलेंगे। जबकि बहेड़ी में ग्रामीण वितरण खंड भी खोला जाना है। इससे तीन ग्रामीण खंड हो जाएंगे। इसी तरह एक और परीक्षण खंड खुलने पर तीन उपखंड बनेंगे।
नगर निगम क्षेत्र और आसपास की आबादी शहरी बिजली सप्लाई पाना चाहती है। लोगाें को बेहतर सप्लाई उपलब्ध कराने के लिए एक स्मार्ट प्लान बनाया गया है। प्लान मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-राजकुमार अग्रवाल, चीफ इंजीनियर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें