फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बरेली में दिनभर बारिश, शहर में जलभराव से बढ़ी परेशानी, तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Wed, 07 Aug 2024 11:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly Weather News: बरेली में बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी है। देर रात शुरू हुई रिमझिम बारिश का क्रम बुधवार सुबह तक जारी रहा। सुबह नौ बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। 
विज्ञापन
बरेली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बुधवार की सुबह रिमझिम बारिश के साथ हुई। नौ बजे के बाद तेज बारिश हुई, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे पहले सोमवार को रिमझिम तक सिमटे बादल मंगलवार रातभर रुक-रुककर भिगोते रहे। बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। वहीं जलभराव आफत बन गया। 24 घंटे में 27 मिमी बारिश हुई है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा। तेज धूप से अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम छह बजे तक लोग पसीने से तरबतर होते रहे। रात आठ बजे के बाद घने बादल घिरे। तेज हवा चली और करीब नौ बजे बारिश शुरू हुई। दस मिनट तक हुई बारिश ने उमस से राहत दिलाई। फिर कुछ देर बाद रिमझिम हुई। यह सिलसिला बुधवार सुबह तक जारी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सुबह स्कूली बच्चे रिमझिम बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंचे। बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार रात का तापमान पारा 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 87 फीसदी तक जा पहुंचा।  मौसम विभाग ने 48 घंटे तक हल्की और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें