फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव : बरेली में भाजपा-सपा में टक्कर, निर्दलीय भी कम नहीं

Tue, 04 May 2021 02:32 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली जिला पंचायत के 60 वार्डो में सपा और भाजपा प्रत्याशियों में रोचक जंग जारी थी। शाम तक 41 वार्डों का रुझान सामने आ गया है। इनमें सपा समर्थित 18, भाजपा समर्थित 12, बसपा समर्थित आठ और निर्दलीय तीन लोग आगे चल रहे थे। 
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिला पंचायत के 60 वार्डो में सपा और भाजपा प्रत्याशियों में रोचक जंग जारी थी। शाम तक 41 वार्डों का रुझान सामने आ गया है। इनमें सपा समर्थित 18, भाजपा समर्थित 12, बसपा समर्थित आठ और निर्दलीय तीन लोग आगे चल रहे थे। 

विज्ञापन


पीलीभीत जिले में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 34 वार्ड हैं। भाजपा समर्थित तीन प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं और तीन वार्डों में आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी  समर्थित चार प्रत्याशी जीत चुके हैं, जबकि चार सीटों पर ही बढ़त बनाए हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी समर्थित एक प्रत्याशी अपनी जीत दर्ज करा चुका है और तीन प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। एक वार्ड से आम आदमी पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशी जीत चुका है। कांग्रेस समर्थित दो प्रत्याशी भी मतगणना में बढ़त बनाए हुए हैं। बाकी वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त भी बनाए हुए हैं।  

शाहजहांपुर जिला पंचायत की 47 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक 14 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं। वहीं, आठ सीटों पर सपा समर्थित प्रत्याशी और सात सीटों पर बसपा समर्थित उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं बीस सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली: जिला पंचायत में जीते प्रत्याशी
बरेली जिले में कुल सीटें- 60
भाजपा -12
सपा 18
बसपा 8
कांग्रेस - 0
अन्य 3
शेष वार्डों में मतगणना जारी है।
 
पीलीभीत
जिले में कुल सीटें- 34
भाजपा -3
सपा -4
बसपा -1
कांग्रेस - 0
आप -1
शेष वार्डों में मतगणना जारी है।

बदायूं
जिले में कुल सीटें- 51
भाजपा- 8
सपा -6
बसपा -0
कांग्रेस - 0
अन्य -3
शेष वार्डों में मतगणना जारी है।

शाहजहांपुर में कोई परिणाम घोषित नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें