शासन ने बुधवार शाम नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की नई सूची जारी कर दी। इसमें बरेली नगर निगम में मेयर की सीट पर कोई बदलाव नहीं हुआ, मगर नगर पालिका की सभी चारों सीटों का गणित बदल गया। अधिकतर नगर पंचायतों की भी तस्वीर बदल गई। नई सूची से बने नए समीकरणों के चलते कई दावेदार लड़ने से पहले ही बाहर हो गए।
नगर निगम में मेयर पद अनारक्षित है। इससे पहले पांच दिसंबर 2022 को जारी हुए आरक्षण में भी यह सीट सामान्य रही थी। यह सीट लगातार तीसरी बार सामान्य रहेगी। नगर पालिका और नगर पंचायतों में आरक्षण की तस्वीर ही बदल गई है। इससे कई सूरमा बिना लड़े ही मैदान से बाहर हो गए हैं।
Nagar Nikay Chunav: बरेली नगर निगम में मेयर की सीट पर नहीं कोई बदलाव, यहां देखें वार्डवार आरक्षण सूची
पिछला आरक्षण तय होने के बाद से ही सियासी सूरमाओं ने क्षेत्र में दौड़ लगानी शुरू कर दी थी। शादी समारोह से लेकर मुंडन संस्कार तक उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। अब नए समीकरणों में ये लोग फिट नहीं बैठे रहे हैं। ऐसी स्थिति में ये लोग बैठेंगे या दूसरे प्रत्याशी को समर्थन करेंगे या फिर अपने गुट से कोई नया प्रत्याशी खड़ा करेंगे।