फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: बरेली में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत; 11 मई को मतदान

Tue, 09 May 2023 01:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनावी जनसभा, नुक्कड़ सभा, रैली व जनसंपर्क आदि शाम पांच बजे थम जाएंगे। लिहाजा, प्रत्याशियों ने अंतिम दिन चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार का मंगलवार को अंतिम दिन है। आयोग के निर्देशानुसार चुनावी जनसभा, नुक्कड़ सभा, रैली व जनसंपर्क आदि शाम पांच बजे थम जाएंगे। लिहाजा, प्रत्याशियों ने अंतिम दिन चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। बता दें कि बरेली जिले में 11 मई को मतदान है। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी दिशानिर्देश के तहत प्रचार थमने के बाद नगर निगम और निकायों में तैनात जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व स्थानीय थाना पुलिस के माध्यम से प्रत्याशियों की गतिविधि की निगरानी की जाएगी। कहीं भी किसी प्रत्याशी, कार्यकर्ता की ओर से प्रतिबंध का उल्लंघन किया जाएगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने गतिविधियों की कड़ी निगरानी करने को कहा है। इधर, निर्वाचन कार्मिकों के प्रशिक्षण का सोमवार को अंतिम दिन रहा। इस दिन 120 कार्मिकों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन

नगर निगम, निकाय के लिए पड़े हैं 498 वोट

नगर निगम मेयर और पार्षद पद के लिए 333, नगर पालिका आंवला के अध्यक्ष और सदस्य के लिए 22, फरीदपुर के 21, बहेड़ी के 30, नवाबगंज के 22, नगर पंचायत अध्यक्ष, सदस्य पद के लिए नगर पंचायत रिठौरा के लिए तीन, धौराटांडा में दस, मीरगंज में 25, फतेहगंज पश्चिमी में 11, विशारतगंज में पांच, ठिरिया निजावत खां शून्य, फतेहगंज पूर्वी में एक, देवरनियां में तीन, रिछा में दो, फरीदपुर में एक, शेरगढ़ में एक, शीशगढ़ में शून्य, सिरौली में दो, शाही में दो, सेंथल में चार कार्मिकों ने मताधिकार का प्रयोग किया
विज्ञापन

प्रत्याशी नहीं दे रहे हैं खर्च का ब्योरा

प्रत्याशियों द्वारा चुनाव में किए जा रहे खर्च का ब्योरा अब तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध नहीं कराया है। व्यय लेखा टीम के प्रभारी अधिकारी पारस नाथ गुप्ता ने रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र जारी कर उनके क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा आय-व्यय संबंधी लेखा निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराने को कहा गया है। बताया है कि तीन मई, छह मई को निरीक्षण का दिन तय था, पर प्रत्याशियों ने निरीक्षण के लिए व्यय लेखा उपलब्ध नहीं कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें