उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।
गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में एक बस और बाइक में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार तीन में से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं एक तीसरा गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक तीनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था।
गौरतलब है कि लखीमपुर के पलिया भीरा मार्ग पर बस ने थाना फूलबेहड़ छेत्र के बसैगपुर चौराहे पर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार संदीप कुमार 20, विनीत कुमार 19 निवासी अग्गर बुजुर्ग थाना फरधान की मौत हो गयी। जबकि थाना नीमगांव के गांव अगपुर का निवासी जितेंद्र घायल हो गया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।