फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखीमपुर खीरी में भारी तबाही, तीन की मौत, कई घायल

Fri, 13 Mar 2020 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में बारिश और ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार की रात से शुरू हुई तेज बारिश आंधी और ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचाई। दर्जनों पेड़ गिर गए। पेड़ और दीवार ढह गई।
विज्ञापन


थाना फरधान क्षेत्र के गांव शंकरपुर में दीवार गिरने से गाव निवासी रामप्रसाद (50) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा बलराम गंभीर रूप से घायल हो गया। 

थाना नीमगांव के सिकंदराबाद  के रसूलपुर गांव में बिजली गिरने से 32 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। थाना फूलबेहड़ के गांव दुधवा मिडनिया में बिजली के खंभे के नीचे दबकर आठ साल के लाल मोहम्मद की मौत हो गई। 

12 से अधिक लोग घायल हो गए।  घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा तीन पशु भी काल के गाल में समा गए। फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है कई स्थानों पर पेड़ गिर गए इससे यातायात बाधित हुआ। बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी तहसील इलाके में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। बताया जा रहा है कि इस इलाके में 100 ग्राम से लेकर 200 ग्राम वजन तक के ओले गिरे हैं।  

मोहम्मदी पुवायां रोड के आसपास के इलाके ग्राम केहुआ सिसोरा आदि गांवों में 50 ग्राम से लेकर 200 ग्राम वजन तक ओले गिरे हैं। ऐसे में गेहूं की फसल को भारी नुकसान की आशंका है। 

वहीं अमीरनगर में बारिश और तेज हवाओं से सुबह गौशाला और एक मकान गिर गया। इलाके में भारी नुकसान हुआ है, बिजली की पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पलियाकला समेत अन्य इलाकों में भी नुकसान हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें