फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल दहलाने वाली वारदात...छेड़खानी का विरोध करने पर महिलाओं पर चढ़ा दी कार, कुचलने से एक की गई जान; 4 गंभीर

Mon, 12 May 2025 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में दबंगों ने महिलाओं पर कहर बरपाया है। छेड़खानी का विरोध करने पर युवकों ने महिलाओं पर कार चढ़ा दी। एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर घायल हो गईं।
विज्ञापन
इसी कार से महिलाओं को कुचला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के कलीनगर इलाके के एक गांव में शनिवार रात बरात में आए कुछ युवकों ने कन्या पक्ष की युवतियों के साथ छेड़खानी की। वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी उग्र हो गए और महिलाओं पर कार दौड़ा दी। इससे एक महिला की मौत हो गई। चार अन्य महिलाएं गंभीर घायल हो गई हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद भाग रहे दो कार सवारों को माधोटांडा पुलिस ने घेराबंदी कर बाइफरकेशन मार्ग पर पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक नशे में धुत थे। घटना माधोटांडा क्षेत्र के तराई इलाके के एक गांव की है। 

गांव निवासी युवक ने माधोटांडा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को एक युवती की शादी थी। गजरौला क्षेत्र के बेबी सिंह कॉलोनी निवासी वर पक्ष के लोग बरात लेकर गांव पहुंचे। रात करीब 11:30 बजे वर पक्ष से गजरौला क्षेत्र के ही स्वर्णजीत सिंह व प्रगत सिंह भी वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, थाने में रोते हुए दिखा आरोपी

आरोप है कि दोनों ने द्वारचार के दौरान वहां मौजूद युवतियों के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। इस पर वहां मौजूद रेनुका हलदार (45) पत्नी सुरंजन हलदार के अलावा कुछ अन्य महिलाओं ने विरोध किया। पुलिस को सूचना देकर बुलाने की बात कही। इसके बाद दोनों आरोपी अपनी कार लेकर अन्य साथियों के साथ पहुंचे।

आरोपियों ने अपनी कार विरोध कर रही महिलाओं की ओर दौड़ा दी। इसकी चपेट में आने से पांच महिलाएं घायल हो गईं। सभी को गंभीर चोट आईं हैं। यह देख आरोपी मौके से भाग गए। इस पर वहां मौजूद लोग घायलों को उपचार के लिए लेकर भागे।

खटीमा में उपचार के दौरान रेनुका की मौत हो गई। चार अन्य महिलाओं को माधोटांडा सीएचसी में उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। रविवार को ग्रामीण एकत्र होकर माधोटांडा थाने पहुंचे और कार्रवाई के लिए तहरीर दी। महिला का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। 
विज्ञापन

दोनों आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने पीछा किया और पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद चूका बाइफरकेशन मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ कर थाने ले आई। दोनों शराब के नशे में थे। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें