फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो लोगों ने युवक को दबोचा, तीसरे ने ग्राइंडर से काटा हाथ, नेतराम की चीखों से दहल उठा इलाका; पूरी कहानी

Tue, 10 Nov 2026 12:08 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

यूपी के बरेली से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो लोगों ने एक युवक को पकड़कर उसका हाथ ग्राइंडर से काट दिया। मामले में पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ग्राइंडर से काटा हाथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव बभिया में दिवाली की रात एक युवक का हाथ ग्राइंडर से काट दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बभिया निवासी नारन देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति नेतराम का गांव के रामसरन, गोविंद और दन्ने से पुराना विवाद है। आरोपी अक्सर नेतराम से गाली-गलौज करते थे। दिवाली की रात साढ़े आठ बजे नेतराम कहीं से अपने घर लौट रहे थे। गली के मोड़ पर तीनों ने उनको रोक लिया और गालियां देने लगे।
Trending Videos

नेतराम ने मना किया तो दन्ने ने उन्हें पीछे से दबोच लिया और गोविंद ने उनका बायां हाथ पकड़ लिया। इस दौरान रामसरन अपने घर से ग्राइंडर ले आया और नेतराम का बायां हाथ कलाई से काट दिया, जो शरीर से अलग हो गया।

नेतराम की चीख सुनकर पिता अनोखेलाल, नारन देवी और आसपास के लोग पहुंचे तो जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से भाग गए। नेतराम को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

नारन देवी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह को सौंपी गई है। दूसरे पक्ष का आरोपी भी अपना हाथ कटा बताकर किसी अस्पताल में भर्ती हो गया है। उसने भी रिपोर्ट कराने के लिए तहरीर दी है। हालांकि, उसका आरोप भ्रामक लग रहा है। - आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें