फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: अब भाईदूज और छठ पूजा का दबाव, हवाई किराया महंगा, ट्रेनों में सीटें फुल, नहीं मिल रहे कंफर्म टिकट

Tue, 10 Nov 2026 11:57 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भाई दूज और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ है। नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल है। विशेष ट्रेनों का किराया 30 फीसदी तक ज्यादा है। हवाई किराया भी महंगा हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के बाद अब भाई दूज और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों व बसों में मारामारी रहेगी। इस दौरान हवाई किराया महंगा हो गया है और नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। विशेष ट्रेनों में किराया 30 फीसदी तक ज्यादा है। हालांकि, बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन 20 से ज्यादा विशेष ट्रेनों में सीटें खाली हैं।

विज्ञापन


बरेली से मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू और नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के लिए उड़ान की सुविधा है। वहीं, इस बार रेलवे बरेली होकर अप-डाउन 72 विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। 102 नियमित गाड़ियों में सीटें फुल होने के कारण कई बार ऐन मौके पर विशेष ट्रेन चलानी पड़ रही है। रेलवे ने शनिवार को भी ऐन मौके पर बरेली होकर 10 विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की। 

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव और इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि जिन रूटों पर टिकटों की मांग जयादा है, उन पर अतिरिक्त विशेष ट्रेनों के संचालन के लिए रैक तैयार रखी गई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कन्फर्म टिकट मुश्किल 
हवाई किरायों में बढ़ोतरी के चलते बड़ी संख्या में यात्रियों की उम्मीदें रेलवे पर टिकी हैं। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और आरक्षित टिकटों की लंबी प्रतीक्षा सूची ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। त्योहारों पर घर जाने वालों को कन्फर्म टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

लालकुआं-उत्राण विशेष ट्रेन में अतिरिक्त कोच
यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रेलवे ने 09129-30 लालकुआं-उत्राण विशेष गाड़ी में स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि इस गाड़ी में 12 नवंबर से अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इससे ज्यादा संख्या में टिकट कन्फर्म हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें