इतने केंद्रों पर हुआ था मूल्यांकन
24 फरवरी से शुरू हुईं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हुई थी। इसके बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। बरेली मंडल के बरेली में दो हाईस्कूल व दो इंटर समेत चार, बदायूं में दो हाईस्कूल व दो इंटर समेत चार, शाहजहांपुर में दो हाईस्कूल व चार इंटर समेत छह और पीलीभीत में एक हाईस्कूल व एक इंटर समेत कुल दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे।
यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका
रिजल्ट जारी होने पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है:
- पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
- अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
- इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
- "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
परीक्षाफल को छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से देखा जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सबसे तेज परिणाम देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण कर लें।
10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें