फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड का परिणाम आज, बरेली के 90 हजार से अधिक विद्यार्थियों का खत्म होगा इंतजार

Sat, 20 Apr 2024 10:39 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

UP Board Result 2024: बरेली जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं 22 फरवरी से नौ मार्च तक हुईं थीं। इसका परीक्षा परिणाम आज दोपहर जारी हो जाएगा। बरेली के 90 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजाम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
UP Board Class 10th, 12th Result 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2024 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम की तारीख जारी कर दी गई है। शनिवार को दोपहर दो बजे विद्यार्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसको लेकर विद्यालयों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्कूलों में भी परिणाम दिखाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


बरेली जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं 22 फरवरी से नौ मार्च तक हुईं थीं। इसमें 133 केंद्रों पर 97,169 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 52,653 और इंटरमीडिएट में 44,156 विद्यार्थी पंजीकृत थे। शनिवार को परीक्षाफल आ रहा है। इसको लेकर विद्यालय से लेकर विद्यार्थी तक सभी उत्साहित हैं। विद्यालयों की ओर से सुबह विद्यार्थियों को सूचना दी जाएगी, जिससे विद्यार्थी अपनी सफलता का जश्न शिक्षकों के साथ मना सकें। 

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।

विज्ञापन

बंदी और कैदियों ने दी थी परीक्षा
बरेली और आसपास के जिलों की जेल के करीब 41 बंदी और कैदी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट देने पहुंचे थे। इनकी परीक्षा के लिए केंद्रीय कारागार में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 

इसमें सेंट्रल जेल के 16, शाहजहांपुर के सात, मुरादाबाद के तीन, रामपुर के नौ, बिजनौर के चार, पीलीभीत के दो बंदी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 26 और इंटरमीडिएट 15 कैदी और बंदी शामिल थे। इन चिह्नित बंदियों व कैदियों को उनकी जेलों से बरेली बुलाया गया था। परीक्षा के बाद इन्हें उनके जिलों की जेल में दोबारा शिफ्ट कर दिया गया था।

 
विज्ञापन

अच्छा हुआ था पेपर, परिणाम को लेकर उत्साह
हाईस्कूल के छात्र शुभम ने बताया कि परीक्षा अच्छी हुई थी। पेपर के सभी प्रश्नों को हल किया था। हालांकि परिणाम को लेकर थोड़ा उत्साह और डर बना हुआ है। उम्मीद है अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो जाऊंगा। इंटरमीडिएट की छात्रा शिवानी ने कहा कि निरंतर कक्षाएं लीं थीं, लेकिन शनिवार को परिणाम आने की सूचना मिलने पर थोड़ी टेंशन हो रही है। इसी तरह अन्य विद्यार्थी भी परीक्षाफल को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें