फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: बरेली में हटाए गए 36 मानक विहीन केंद्र, अब 125 केंद्रों पर 92,021 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Sat, 23 Nov 2024 10:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

UP Board Exam 2025: बरेली में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों की पड़ताल में आई अव्यवस्थाओं को अमर उजाला ने उजागर किया था, जिसके बाद इनमें बदलाव किया गया है। मानक विहान केंद्रों को हटा दिया गया। 
विज्ञापन
UP Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा अब 125 केंद्रों पर होगी। पूर्व में जारी 132 अनंतिम केंद्रों की सूची में शामिल मानकविहीन 36 केंद्र बाहर हो गए हैं। केंद्रों की पड़ताल में आई अव्यवस्थाओं को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद इनमें बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची पर 75 आपत्तियां आईं। इनमें केंद्र बनाने, छात्र संख्या कम करने और केंद्र नहीं बनाए जाने का अनुरोध प्रधानाध्यापकों ने किया था। जिला केंद्र निर्धारण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। एसडीएम ने केंद्रों के स्थलीय निरीक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की। अधोमानक मिले 36 केंद्र हटाकर 29 नए केंद्र सूची में जोड़े गए। समिति से अनुमोदित संस्तुति के साथ केंद्रों की सूची 23 नवंबर तक वेबसाइट पर अग्रसारित की जाएगी।

हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष का अलग ही कारोबार: होटल पहुंच खुलवाए कमरों के दरवाजे, फिर शुरू की वसूली; देखें Video
विज्ञापन


परीक्षा में एक ट्रांसजेंडर पंजीकृत
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए इस बार बरेली जिले में 92,021 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 50,112 और इंटरमीडिएट के 41,909 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाई स्कूल में 27,769 बालक, 22,342 बालिकाएं और एक ट्रांसजेंडर पंजीकृत है। इंटर में 23,211 बालक और 18,698 बालिका परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है।

परीक्षा केंद्रों का आंकड़ा
  • 125 केंद्र हुए फाइनल
  • 55 एडेड विद्यालय
  • 8 राजकीय विद्यालय
  • 61 वित्तविहीन
  • 01 केंद्रीय कारागार
विज्ञापन

नए परीक्षा केंद्र पर मानक पूरे हैं या नहीं, डीएम ने मांगी रिपोर्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण संबंधी समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। नए बनाए गए परीक्षा केंद्र पर सभी मानक पूरे हैं या नहीं इस पर अफसरों से रिपोर्ट मांगी गई।

डीएम ने निर्देश दिए कि बीते वर्ष जो परीक्षा केंद्र बने थे, उनमें से जिन स्कूलों को इस बार केंद्र नहीं बनाया गया है उनमें क्या खामियां थीं और आखिर वे केंद्र क्यों नहीं बनाए गए, इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश समिति को दिए। साथ ही, जो नए परीक्षा केंद्र चयनित हुए हैं, उनका भी स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। जो नए केंद्र बनेंगे उन पर एसडीएम की संस्तुति अनिवार्य है। 

नाथ कॉरिडोर बरेली: ज्योतिर्लिंग और शिव परिवार के स्वरूपों के होंगे दर्शन, मार्गों पर दिखेंगे डमरू-त्रिशूल

अगर नए केंद्रों पर विद्यार्थियों की परीक्षा के दौरान कोई खामी मिली तो संबंधित जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी। इस दौरान डीआईओएस देवकी सिंह, बीएसए संजय सिंह, एसडीएम आंवला, बहेड़ी, फरीदपुर, मीरगंज, नवाबगंज आदि अफसर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें