फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Sun, 18 Jun 2023 03:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पीड़ित महिला ने अनजान व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। सच्चाई पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में महिला को  नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिला रविवार की सुबह अर्ध बेहोशी की हालत में सुभाषनगर पुलिया के पास झाड़ियों में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने अनजान व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन


थाना सुभाषनगर क्षेत्र के नेकपुर गौंटिया की रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने बताया कि शनिवार रात वह घर जा रही थी। रास्ते में उसे सुभाष नगर पुलिया के पास एक अनजान व्यक्ति मिला। उसने बातों में फंसाकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इससे वह नशे की हालत में आ गई। आरोपी ने उसे झाड़ियों के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। 

ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक से बराती की मौत: डांस करते-करते जमीन पर गिरा 24 साल का संजीव, फिर न उठ सका; लोग समझते रहे मजाक
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब लोग निकले तो उन्होंने महिला को पड़ा देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर आरोपी की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें