फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 अक्तूबर तक बंद रहेगा विश्वविद्यालय

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन

तीन दिन तक सैनिटाइजेशन और उसके बाद त्योहारों के चलते रहेगा अवकाश

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अगले छह दिन और अवकाश रहेगा। गौरतलब है कि तीन दिन पहले कुलसचिव के संक्रमित मिलने की वजह से परिसर सैनिटाइज कराने के लिए बंद किया गया था। इसके बाद दुर्गा पूजा, दशहरा आदि त्योहारों के चलते परिसर में अवकाश घोषित किया गया है। 29 अक्तूबर को ही विवि में सामान्य ढंग से कामकाज होंगे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बीते तीन दिन से परिसर बंद होने की जानकारी न होने से छात्र दूरदराज से दाखिले समेत अन्य कार्यों के लिए विवि पहुंच रहे थे, जिन्हें गेट से ही लौटा दिया जा रहा था। इन छह दिनों के अवकाश से सर्वाधिक दिक्क्त इन्हीं छात्रों को होनी है। इसमें बिजनौर, धामपुर, मुरादाबाद, संभल से आने वाले छात्र भी शामिल हैं। ऐसे में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में सीट पाने के लिए छात्रों को थोड़ी परेशानी होना तय है। हालांकि, कुलपति ने वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए हैं। फिर भी दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित रहेगी।
मीडिया कोऑर्डिनेटर अमित सिंह के मुताबिक, अगर किसी छात्र को कोई दिक्कत होगी तो वह इसकी जानकारी दें, जिसका निस्तारण कराया जाएगा। 29 अक्तूबर के बाद सारे कार्य सामान्य तरीके से ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें