फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 साल का हुआ रुविवि, राजनाथ करेंगे शिरकत

Sat, 17 Feb 2018 01:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन
बरेली कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों के साथ बरेली के अन्य लोगों के संघर्ष से 1975 में स्थापित हुआ एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय इस बार अपना 44वां स्थापना दिवस मना रहा है। शनिवार को होने वाला समारोह इस बार कई मायनों में खास है। यह पहला मौका होगा जब स्थापना दिवस इतने भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह होंगे जो विश्वविद्यालय कैंपस में मंडल के सबसे ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन करेंगे। रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय होगा जहां 145.63 फिट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। समारोह का आयोजन पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह साढ़े दस बजे होगा। समारोह के लिए विश्वविद्यालय कैंपस में व्यापक तैयारियां की गई हैं। करीब पांच हजार छात्र समारोह में हिस्सा लेंगे। कॉलेजों के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 20 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हजार क्षमता के ऑडिटोरियम का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा आठ करोड़ की लागत से तैयार होने वाले एथलेटिक्स के सिंथेटिक ट्रैक और एक हजार किलोवाट क्षमता के सोलर एनर्जी हाउस का भी शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


कामयाबी की बुलंदी छूने वाले पूर्व छात्र होंगे सम्मानित
पहला मौका होगा जब विश्वविद्यालय अपने उन छात्रों को सम्मानित करेगा जो आज कामयाबी की बुलंदी छू रहे हैं। 1989 में एलएलएम करने वाले जस्टिस मूल चंदानी जो आज राजस्थान हाईकोर्ट में सिटिंग जज हैं, को सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा एलएलएम 1989 बैच के ही जितेंद्र गुप्ता जो लखनऊ में पोस्टमास्टर जरनल हैं, 1989 में एमबीए करने वाले शरद मिश्र, जो आज एक प्राइवेट कंपनी में ऊंचे पद पर हैं, 1991 में एमबीए करने वाले बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी आदि को सम्मानित किया जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय से 1996 में मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। इसके अलावा गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाली जीएफ कॉलेज की छात्रा काजल यादव को भी सम्मानित किया जाएगा।

छात्रों, शिक्षकों की सिर्फ तीन नंबर गेट से होगी एंट्री
विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से सिर्फ वीआईपी की ही एंट्री की व्यवस्था की गई है। छात्रों और शिक्षकों को तीन नंबर गेट से प्रवेश दिया जाएगा। दो नंबर गेट बाहरी लोगों के लिए बंद रहेगा लेकिन कैंपस के लोग इससे आ-जा सकेंगे। गेट नंबर तीन की साइड में ही वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को पूरे दिन तैयारियों को दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें