फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंतर-महाविद्यालय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में चुनी गई विवि की टीम

Wed, 13 May 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय पावर लिफ्टिंग (पुरुष, महिला) प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को बरेली कॉलेज की व्यायामशाला में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राय ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के महिला वर्ग में बरेली कॉलेज समेत अवंतीबाई महिला राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय सहसवान (बदायूं), साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय, आरएमएल राजकीय महाविद्यालय आंवला और गिन्नी देवी महिला महाविद्यालय की टीमों ने अपना दमखम दिखाया। वहीं, पुरुष वर्ग में केवल बरेली कॉलेज की टीम ने प्रतिभाग किया।
नियमानुसार दोनों वर्गों में पांच टीमों की न्यूनतम संख्या पूरी न हो पाने के कारण चयन ट्रायल आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय की ओर से नामित विशेषज्ञ प्रणय ने इन ट्रायल्स के माध्यम से खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखते हुए विश्वविद्यालय की टीम का चयन किया।
विज्ञापन

आयोजन सचिव विवेक डागर ने बताया कि चयनित टीम तीन से आठ जून तक हिंदुस्तान विश्वविद्यालय, चेन्नई में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। इस दौरान डॉ. अमित चिकारा, प्रो. इंदीवर सिंह चौहान, डॉ. नरेंद्र मलिक, डॉ. महमूद हसन, डॉ. महेश जोशी, टीम मैनेजर डॉ. विचित्र कुमार, मनीष कुमार, प्रो. अनुभूति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें