फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन शिक्षकों के सहारे छह भाषाएं पढ़ा रहा विश्वविद्यालय

Sat, 24 Feb 2024 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय वैश्विक पटल पर छा जाने की तैयारी में जुटा है, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी विदेशी भाषा के शिक्षक तैनात नहीं कर पाया है। विवि के बहुभाषीय केंद्र में छह भाषाएं पढ़ाई जाती हैं। इसके लिए मात्र तीन शिक्षक तैनात हैं। अन्य भाषाओं की पढ़ाई ऑनलाइन कराने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मानविकी विभाग की प्रो. अनीता त्यागी ने बताया कि वर्ष 2020 में ''''सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मल्टीलिंगुअल स्टडीज'''' स्थापित किया गया था। इसमें मंदारिन, पाली, अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच, फंक्शनल हिंदी पढ़ाई जाती हैं। सबसे अधिक छात्र जर्मन सीख रहे हैं। दूसरे स्थान पर मंदारिन में रुचि लेने वालों की संख्या है। सबसे कम छात्र संख्या फंक्शनल हिंदी और पाली में है।
विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय संबंध निदेशालय स्थापित करते हुए ताइवान, नेपाल, अमेरिका समेत कई देशों के साथ समझौता किया है। इसके तहत मंदारिन की पढ़ाई कर रहे छह विद्यार्थियों को अगस्त में ताइवान भेजा गया था। इसमें से पांच छात्र अध्ययन करके वापस आ चुके हैं। वहीं एक छात्रा एक साल तक ताइवान में रुककर अध्ययन कर रही है। वर्तमान में 17 विद्यार्थी मंदारिन सीख रहे हैं।
विज्ञापन


कक्षाएं रहती हैं खाली
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार छह भाषाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय के पास मात्र तीन शिक्षक हैं। अन्य भाषाओं के छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जा रही है। ऐसे में कक्षाओं में आने वाले छात्र खुद को ठगा महसूस करते हैं। शिक्षकों का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई का फायदा सिर्फ नौकरीपेशा छात्रों को मिल रहा है। प्रदेश के दूसरे विवि के शिक्षक अन्य भाषा पढ़ाने में सहयोग करते हैं।

वर्जन...
विश्वविद्यालय में मंदारिन, जर्मन, फ्रेंच आदि भाषाएं सीखने के प्रति युवा आकर्षित हो रहे हैं। अभी एक विदेशी शिक्षक पढ़ा रही हैं। अन्य भाषाओं के भी विदेशी शिक्षकों को विश्वविद्यालय में लाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल ऑनलाइन मोड पर कुछ भाषाओं की शिक्षा दी जा रही है। - प्रो. केपी सिंह, कुलपति, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन


भाषा छात्र संख्या शिक्षक
मंदारिन 17 01
पाली 01 ऑनलाइन मोड
अंग्रेजी 03 01
जर्मन 19 ऑनलाइन मोड
फ्रेंच 10 ऑनलाइन मोड
फंक्शनल हिंदी 01 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें