फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति की गाड़ी के आगे लेटे कर्मचारी

Thu, 18 Dec 2014 12:50 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के कर्मचारी कई दिनों से कुलपति का इंतजार कर रहे थे। बुधवार को जब कुलपति विश्वविद्यालय आए तो उन्हें बाहर की कर्मचारियों ने घेर लिया और उनकी गाड़ी के आगे लेट गए। कुलपति कार्यालय पहुंचे तो वहां भी लगभग चार सौ कर्मियों ने उनको घेर लिया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के कर्मचारियों ने डाटा एंट्री ऑपरेटर, मानदेय कर्मचारियों के समायोजन संबंधी पत्र शासन को भेजने, तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के प्रमोशन, कर्मचारियों के एसीपी प्रकरण, वेतनवृद्धि से संबंधित प्रकरण, कर्मचारियों के ग्रेड पे रिवीजन से संबंधित प्रकरण को तीन दिन में निस्तारित करने की मांग की। कर्मचारियों ने 12 में से छह मांगों का निस्तारण तीन दिन के भीतर करने की मांग की। इसमें से जो मांगें वित्त अधिकारी से संबंधित थीं, उस पर कर्मचारी वित्त अधिकारी को बुलाने पर अड़ गए। कुलपति के फोन करने पर भी वित्त अधिकारी का फोन नहीं उठा तो कर्मचारी भड़क गए और वित्त अधिकारी को कार्यमुक्त करने की मांग करने लगे। दबाव को देखते हुए कुलपति ने वित्त अधिकारी को लिखित में सूचना भेजकर तलब किया, लेकिन वित्त अधिकारी घर पर भी नहीं मिले।  कर्मचारियों ने कहा कि वित्त अधिकारी तीन दिन से कार्यालय से अनुपस्थित हैं, इसलिए उन्हें कार्यमुक्त किया जाए। संघ के अध्यक्ष सुनील यादव और महामंत्री अनिल सिंह ने कहा कि वित्त अधिकारी बिना किसी सूचना के तीन दिन से गायब हैं। यह गंभीर प्रकरण है। अगर वह बृहस्पतिवार को कार्यालय में नहीं आते को आगे उनको दफ्तर में बैठने नहीं दिया जाएगा। संघ के उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे कार्यालय में धरना जारी रहेगा। धरने में डॉ. वाईपी सिंह, ललित किशोर, ताराचंद मौर्या, रंजीत सिंह, गौरीशंकर, शानू लाल, अनिल सिंह, तपन वर्मा, ओपी मिश्रा, अनिल गुप्ता, मनोज शंखधार, प्रेम किशोर, मीरापुरी, कामिनी जौहरी, पुष्पेंद्र्र शर्मा, सुनील चंद्रा, राजेश श्रीवास्तव, ब्रजानंद मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें