'पाकिस्तान को दिखा दिया सिंदूर की कीमत क्या होती है'
बीएल वर्मा ने कहा कि सिंदूर ऑपरेशन से भारतीय सेना ने यह दिखा दिया कि हमारी बहन-बेटियां के सिंदूर की कीमत क्या होती है। यह पाकिस्तान के लोगों ने अच्छे से समझ लिया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को टारगेट किया। सटीक निशाना लगाकर उन्हें ध्वस्त किया, जिसमें 100 से भी ज्यादा आतंकी मारे गए।
यह भी पढ़ें- UP: आरोपी पुजारी जाएगा जेल? किशोरियों के बयान से होगा तय, धर्मस्थल में बंधक बनाकर दुष्कर्म का है आरोप
बीएल वर्मा ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अगर पाकिस्तान अगर कोई दुस्साहस करेगा तो इसका कड़ा जवाब देंगे। पाकिस्तान ने दुस्साहस किया तो हमारी सेना ने उसके सैन्य ठिकानों को तबाह करने का काम किया। इसके लिए सेना को सैल्यूट करता हूं। ऐसे मामलों में राजनीति नहीं करना चाहिए। सेना ने तिरंगा का मान सम्मान बढ़ाया है। देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। भारत की ताकत को केवल पाकिस्तान ने ही नहीं, पूरी दुनिया ने देखा है।