फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Crime News: पति की हैवानियत... पत्नी को बेरहमी से पीटा, छत से उल्टा लटकाया; वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Fri, 16 May 2025 02:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के आंवला कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। फिर उसे छत से उल्टा लटका दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में पीड़िता के भाई ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सड़क पर खड़े लोगों ने महिला को बचाया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला में एक शराबी युवक ने हैवानियत की हद पार कर दी। उसने अपनी पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा, फिर छत से उल्टा लटका दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच आरोपी ने पत्नी को छोड़ दिया। गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते महिला को पकड़ लिया। हालांकि पिटाई से महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित महिला के भाई ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी घर से फरार हो गया है। 

विज्ञापन

बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के निवासी रघुनाथ सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उन्होंने 12 साल पहले अपनी बहन डोली की शादी आंवला के लठैता मोहल्ला निवासी नितिन सिंह के साथ की थी। बताया कि नितिन शराब पीने का आदी है। रोजाना शराब पीकर घर आता है। डोली से मारपीट करता है। मायकेवालों ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 

यह भी पढ़ें- धर्मस्थल में छात्रा से दुष्कर्म: पुजारी के खिलाफ FIR, पीड़िता बोली- बंधक बनाकर कई बार किया यौन शोषण

13 मई रात की है घटना 
रघुनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि 13 मई की रात करीब 10 बजे नितिन सिंह ने डोली को बेरहमी से पीटा। फिर छत से उल्टा लटका दिया। फिर जान से मारने की नियत से उसे छोड़ दिया। गनीमत रही कि मोहल्ले के लोगों ने समय रहते डोली को पकड़ लिया। घटना का वीडियो भी उनके पास है। पुलिस ने आरोपी पति नितिन कुमार, अमित कुमार व दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। 

यह भी पढ़ें- शादी से पहले दुल्हन की मौत: अचानक बिगड़ी तबीयत... झोलाछाप के इलाज से गई जान, रास्ते से लौटी बरात
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बनाया वीडियो
घटना के दौरान किसी पड़ोसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी अपनी पत्नी को छत से उल्टा लटकाकर नीचे गिराने की कोशिश कर रही है। महिला चीख रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि अगर समय रहते मदद न की जाती तो महिला की जान जा सकती थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें