फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'सैनिक की जाति नहीं होती, वह जांबाज होते हैं', केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सपा पर साधा निशाना

Fri, 16 May 2025 04:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि हमारी सेना ने शौर्य और सामर्थ्य का परिचय देकर भारत का परचम लहराया है। इस पर राजनीति करना ठीक नहीं है। लेकिन सपा के लोग जाति-जाति करते-करते सेना में जाति की बात पर आ गए। 
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के बयान पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जाति-जाति करते-करते सेना में जाति की बात पर आए गए हैं। सैनिक की कोई जाति नहीं होती। वह सेना के जांबाज जवान होते हैं। वे देश की रक्षा के लिए अपनी जान पर दांव पर लगा देते हैं। सेना का सम्मान जितना किया जाए, उतना कम है। सेना ने जांबाजी के साथ शौर्य और सामर्थ्य का परिचय देकर भारत का परचम लहराया है। ऐसे में राजनीति करना ठीक नहीं है।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा शुक्रवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने सेप्टिक टैंक और सीवर की सफाई में लगे 50 कर्मचारियों को टूल किट का वितरण किया। उन्हें उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और नगर निगम के सहयोग से जीआईसी ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री मीडिया से मुखातिब हुए। 

यह भी पढ़ें- Bareilly Crime News: पति की हैवानियत... पत्नी को बेरहमी से पीटा, छत से उल्टा लटकाया; वीडियो देख कांप जाएगी रूह
विज्ञापन


 

विज्ञापन

'पाकिस्तान को दिखा दिया सिंदूर की कीमत क्या होती है' 
बीएल वर्मा ने कहा कि सिंदूर ऑपरेशन से भारतीय सेना ने यह दिखा दिया कि हमारी बहन-बेटियां के सिंदूर की कीमत क्या होती है। यह पाकिस्तान के लोगों ने अच्छे से समझ लिया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को टारगेट किया। सटीक निशाना लगाकर उन्हें ध्वस्त किया, जिसमें 100 से भी ज्यादा आतंकी मारे गए। 

यह भी पढ़ें- UP: आरोपी पुजारी जाएगा जेल? किशोरियों के बयान से होगा तय, धर्मस्थल में बंधक बनाकर दुष्कर्म का है आरोप

बीएल वर्मा ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अगर पाकिस्तान अगर कोई दुस्साहस करेगा तो इसका कड़ा जवाब देंगे। पाकिस्तान ने दुस्साहस किया तो हमारी सेना ने उसके सैन्य ठिकानों को तबाह करने का काम किया। इसके लिए सेना को सैल्यूट करता हूं। ऐसे मामलों में राजनीति नहीं करना चाहिए। सेना ने तिरंगा का मान सम्मान बढ़ाया है। देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। भारत की ताकत को केवल पाकिस्तान ने ही नहीं, पूरी दुनिया ने देखा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें