बरेली। उप्र उद्योग व्यापार संगठन बरेली शाखा ने रविवार को पीलीभीत बाइपास रोड स्थित एक होटल में बजट पर चर्चा आयोजित की। व्यापारियों ने कहा कि केंद्रीय बजट सभी वर्गों को केंद्र में रखकर पेश हुआ। जिससे भारत को आर्थिक महाशक्ति बनने की उम्मीद है।
विशिष्ट अतिथि इफको अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष हरीश रावत ने बताया कि 1.5 लाख करोड़ के परिव्यय से राज्यों के लिए 50 वर्षीय ब्याज मुक्त ऋण योजना से निवेश बढ़ेगा। एमएसएमई, स्टार्टअप्स के लिए फंड का विस्तार विकास की झलक है। मुख्य वक्ता सीए अखिल रस्तोगी ने इनकम टैक्स स्लैब और उद्यमियों को बजट में मिली सुविधा की जानकारी दी। महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बजट को केंद्र सरकार का निर्णायक कदम बताया। जो संरचनात्मक सुधार, रणनीतिक निवेश, आर्थिक विकास की समावेशी नीति पर जोर देता है।
जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने समय की जरूरत के अनुरूप मध्यम वर्ग का बजट बताया। संरक्षक डॉ. मोहित अग्रवाल ने कहा कि कैंसर के सस्ते इलाज सराहनीय है। संरक्षक डॉ. पवन सक्सेना ने सरकार ने बजट में उम्मीदों से ज्यादा दिया। इस दौरान महानगर संयोजक संजय सिंह, युवा महानगर अध्यक्ष अग्रिम गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा, शानू गुप्ता व अन्य ने विचार साझा किए। अमर उजाला ब्यूरो