फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता दरकिनार कर निकाला जुलूस, तनाव

Sat, 26 Nov 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Understanding procession pulled aside, stress - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
कटघर में समझौते की शर्तों को दरकिनार कर शुक्रवार को चादरों को जुलूस निकाला गया। इससे इलाके में तनाव की स्थिति है। एहतियातन वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र के कटघर मोहल्ले में बृहस्पतिवार को चादरों का जुलूस निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ जाने से हंगामा हुआ था। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने दोनों पक्षों को बाकरगंज चौकी में बैठाकर समझौता करा दिया था। समझौते में तय हुआ था कि इस जुलूस में केवल कटघर मोहल्ले कल्लू मियां तकिया के आसपास रहने वाले शामिल रहेंगे। कल्लू मियां के तकिया से कटघर रेलवे फाटक तक साउंड सिस्टम पूरी तरह बंद रहेगा। जुलूस में कोई नारेबाजी नहीं करेंगे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पुलिस की मौजूदगी में कटघर से चादरों का जुलूस निकाला गया। आरोप है कि समझौते की शर्तों को तोड़कर जुलूस में बाहरी लोगों को शामिल किया गया। जुलूस के दौरान नारेबाजी की गई, जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। हालांकि पुलिस ने नारेबाजी कर रहे लोगों को शांत करने की कोशिश की। इस हरकत से दूसरे पक्ष के लोगों में नाराजगी है, जिससे तनाव बना हुआ है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें