फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नौकरी दिलाने के बहाने दस्तावेज लिए, कई बैंकों में खोले खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
दस्तावेजों के दुरुपयोग पर महिला ने दंपती पर कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। गांव ठिरिया खेतल निवासी महिला ने एसएसपी को पत्र देकर बरेली के एक दंपती पर धोखाधड़ी से फर्जी बैंक खाते खोलने का आरोप लगाया। महिला की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

सुशीला ने रिपोर्ट में बताया कि तीन वर्ष पूर्व बरेली स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मुलाकात बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नरियावल की निवासी विमलेश और उसके पति वरुण से हुई थी। बातचीत के दौरान विमलेश ने नौकरी दिलाने की बात कही। इस बहाने उसका आधार कार्ड, फोटो, सादे कागज पर हस्ताक्षर ले लिए। आरोप है धोखा देकर इन दस्तावेजों के आधार पर इंडियन बैंक, इलाहाबाद, सेंट्रल बैंक समेत नौ बैंकों में खाता खुलवा दिए। विमलेश के भतीजे ने पासबुक की तस्वीर व्हाट्सएप पर भेजी तो पीड़िता को इसकी जानकारी मिली। इसके अलावा विमलेश व वरुण ने उनके मूल आधार कार्ड में संशोधन करके दिल्ली का पता दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध लेन-देन करने का लगाया आरोप

पीड़िता ने बताया कि वह दूसरों के घरों में काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। विमलेश का एक संगठित गिरोह है, जो भोले-भाले लोगों के मूल आधार कार्ड में संशोधन कर कूटरचित दस्तावेजों के जरिये भिन्न-भिन्न बैंकों में अकाउंट खुलवाता है। इन खातों से अवैध लेन-देन करते हैं। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद आरोपी भाग गए। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें