फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस छूकर गुजर गई मौत: बरेली के बड़े बाईपास के चौराहे पर ट्रक पलटा, रोंगटे खड़े कर देगा हादसे का ये वीडियो

Fri, 29 Dec 2023 06:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बड़ा बाईपास के नवदिया झादा चौराहे पर फिर हादसा हो गया। बृहस्पतिवार को कागज से भरा ट्रक पलट गया। उस दौरान चौराहे से कई वाहन गुजर रहे थे। गनीमत रही कि कोई भी ट्रक की चपेट में नहीं आया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन
बस को छूकर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बड़ा बाईपास के नवदिया झादा चौराहे पर बृहस्पतिवार को सवारियों से भरी निजी बस को बचाने के प्रयास में कागज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त एक कार और बस चौराहे से गुजर रही थी। ट्रक बस के पिछले हिस्से को छूकर पलट जाता है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवा खुलवाया। हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम चार बजे एक ट्रक कागज के बंडल लेकर मेरठ से कोलकाता जा रहा था। जैसे ही ट्रक बड़ा बाईपास पर ब्लैक स्पॉट बन चुके नवदिया झादा चौराहे पर पहुंचा तभी बरेली से बीसलपुर जा रही यात्रियों से भरी बस चौराहे पर आ गई। बस को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उस दौरान वहां से कार भी गुजर रही थी। गनीमत रही है कि बस और कार दोनों वाहन ट्रक की चपेट में नहीं आए। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। 

चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं बस चालक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बिथरी पुलिस की मदद को आसपास के दूसरे थानों की पुलिस आ गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया जा सका। इस दौरान जाम में एंबुलेंस भी फंसीं रही। पुलिस ने कई वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला। 
विज्ञापन


विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे 
बड़ा बाईपास के इस चौराहे पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। 10 अगस्त को तेज रफ्तार ट्रक ने कार और दो बाइकों को टक्कर मार दी थी। गनीमत रही कि उस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। इसी जगह पर 26 जुलाई को तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार, दो बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें