फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंदा, भाई-बहन की मौत

विज्ञापन
बहेड़ी। उषा दिवाकर का फाइल फोटो
विज्ञापन
बहेड़ी। नारायन नगला मार्ग पर मंडी के सामने धनतेरस पर बेकाबू ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई और बाइक चला रहा चचेरा भाई घायल हो गया। ये सभी छंगाटांडा में एनसीसी के लिए ऑनलाइन परीक्षा देने जा रहे थे।
विज्ञापन

सिमरा गांव निवासी 13 वर्षीय जतिन पुत्र मंगलसेन छंगाटांडा के एक स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। वह अपनी बड़ी बहन उषा (22 वर्ष) और चचेरे भाई अनमोल पुत्र दिलीप के साथ बाइक से ऑनलाइन परीक्षा देने छंगाटांडा में अपने स्कूल जा रहा था। उनकी बाइक में खाद से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे जतिन और ऊषा की मौत हो गई जबकि चचेरा भाई अनमोल घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल अनमोल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक को थाने ले आई है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिजनों में रोना-पीटना मच गया। भाई शिवा और बहन बेबी का रो-रोकर हाल बेहाल था। संवाद

बहेड़ी। उषा दिवाकर का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें