फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की गई जान

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 6 मृतक नरेश कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
नवाबगंज। तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टरों ने घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना जहानाबाद के ग्राम सुप्रिया निवासी 23 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र हीरालाल मंगलवार की शाम बाइक से अपने साथी प्रमोद कुमार थाना जहानाबाद के मगरासा गांव निवासी के साथ बरखन की ओर से नवाबगंज आ रहे थे। वह जैसे ही बरेली-पीलीभीत हाईवे पर बरखन तिराहे के पास पहुंचे। उसी बीच सामने से आ रही बरेली डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें नरेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें